Court NewsJharkhandRanchi

हाईकोर्ट के नए भवन में पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो वकील परिसर में नहीं जायेंगे : ऋतु कुमार

Ranchi: हाईकोर्ट के नए भवन में वकीलों को पर्याप्त सुविधा उपलब्ध ना कराने के मामले को लेकर आज झारखंड उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई.सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने अदालत  से कहा कि नए परिसर में उनके लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं करायी जा रही है.न हाईकोर्ट उनकी बात सुन रहा है, न बिल्डिंग कमेटी और न ही सरकार. ऐसे में एसोसिएशन और उनके वकील नए हाईकोर्ट परिसर में नहीं जाएंगे.

एसोसिएशन की अध्यक्ष ऋतु कुमार और महासचिव नवीन कुमार ने नए हाईकोर्ट मामले की सुनवाई के दौरान अदालत से यह बात कही. अदालत ने इस पर 21 अक्तूबर को सुनवाई के लिए तारीख निर्धारित की है.

बता दें कि नए हाईकोर्ट भवन में वकीलों को पर्याप्त  सुविधा नहीं देने पर एसोसिएशन ने हस्तक्षेप याचिका दायर की है. पूर्व में इस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने एसोसिएशन को बिल्डिंग कमेटी के साथ वार्ता कर मामले का हल निकालने का भरोसा दिया था. इसके बाद एसोसिएशन इस मामले पर अपनी बात नहीं रख रहा था.

एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि हाईकोर्ट के शेष काम के डीपीआर तैयार होने और टेंडर जारी होने के बाद वकीलों के लिए पर्याप्त चैंबर, पुस्कालय, मनोरंजन गृह, महिला वकीलों के लिए अलग हॉल का जिक्र नहीं किया गया है. इसके लिए एसोसिएशन ने चीफ जस्टिस, बिल्डिंग कमेटी और सरकार को पत्र लिखा गया लेकिन उनकी बात कोई नहीं सुन रहा है. इस कारण एसोसिएशन और उनके वकील नए हाईकोर्ट परिसर में नहीं जाएंगे.

तकनीकी बीड का मूल्यांकन जारी

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से बताया गया कि टेंडर का तकनीकी बीड खुला है. इसका मूल्यांकन अभी जारी है. इसके बाद अदालत ने 21 अक्तूबर को अगली सुनवाई निर्धारित की.

इसे भी पढ़ें –

Related Articles

Back to top button