
Latehar : स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाने को लेकर समाहरणालय के सभागार में बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्री राजीव कुमार ने की. बैठक में उपायुक्त ने कहा कि देश के लिए स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक दिन है और इसे हमसब मिलकर महापर्व की तहर मनाएं. उपायुक्त राजीव कुमार कहा कि स्वतंत्रता दिवस सरकारी कार्यक्रम नहीं है बल्कि यह पर्व भारत वर्ष में निवास करने वाले जन-जन का पर्व है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व को मानाने को लेकर जिलेवासी अपनी भागदारी सुनिश्चित करें. ताकि जिले भर में स्वतंत्रता दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाए. बैठक में निर्णय लिया गया कि स्वतंत्रता दिवस के दिन प्रातः काल 5.30 बजे विभिन्न विद्यालयों के बच्चों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली जायेगी.
इसे भी पढ़ें- अशोक नगर तो निजी आवासीय कॉलोनी है, सरकार हरमू हाउसिंग कॉलोनी के BJP ऑफिस को भी करायेगी खाली ?
विधि व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित करने का निर्देश
प्रभात फेरी छह टुकड़ी में निकलेगी. प्रभात फेरी निकवाने की जिम्मेवारी जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपी गई. बैठक में पेंटिग प्रतियोगिता का भी निर्णय लिया गया. जिसकी जिम्मेवारी जिला शिक्षा अधीक्षक व रेडकॉस सोसाइटी के सचिव को सौंपी गई. बैठक में उपायुक्त श्री कुमार के द्वारा मुख्य कार्यक्रम स्थल जिला खेल स्टेडियम की विधि व्यवस्था पूरी तरह व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. बैठक में पूरे शहर की सफाई करने व कारगिल पार्क में पुष्पांजली करवाने की जिम्मेवारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी को सौंपा गया. इस दौरान स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, फैंसी मैंच समेत अन्य कई कार्यक्रम करवाने का निर्णय लिया गया.
इसे भी पढ़ें- अशोक नगर में जब खुल रहे थे सरकारी कार्यालय और राष्ट्रीय बैंक, तब क्यों सोया रहा विभाग
बैठक में ये लोग थे मौजूद
मौके पर उप विकास आयुक्त अनिल कुमार सिंह, जिप अध्यक्ष सुनीता कुमारी, अपर समाहर्ता नेलशन एयोन बागे, डीआरडीए निदेशक संजय भगत, एसडीओ जयप्रकाश झा, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, सीएस एसपी शर्मा, जिला शिक्षा अधीक्षक मसुदी टुडू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, प्रमोद कुमार सिंह, विनाद महलका, सरयू सिंह समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- महेंद्र सिंह धोनी ने 12.17 करोड़ का भरा टैक्स, बने झारखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले शख्स
झंडोताेलन का समय निर्धारित
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम स्थल समेत सभी विभाग में झंडोतोलन का समय निर्धारित किया गया. जिसमें उपायुक्त आवास 7.30 बजे, अनुमंडल पदाधिकारी आवास 7.40, कारगिल पार्क पुष्पांजली 8.5 बजे, जिला खेल स्टेडियम 9.05, उपायुक्त कार्यालय 10.15,पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10.20,उप विकास आयुक्त कार्यालय 10.30, जिला परिषद 10.40, अनुमंडल कार्यालय 10.50, कंटोल रूम में 10.55 , नगर पंचायत 11 बजे, रेडक्रॉस सोसाइटी 11.15,पुलिस लाइन 11.25 बजे.
इसे भी पढ़ें- RSS नेता का विवादित बयान, कहा- लोग बीफ खाना बंद कर दें तो रुक जायेगी मॉब लिंचिंग
जनता दरबार में आएं आवेदनों पर अविलंब हो कार्रवाई : उपायुक्त
समाहरणालय परिसर में मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में उपायुक्त राजीव कुमार ने विभिन्न प्रखंडों से आए ग्रामीणों की समस्याएं सूनी एवं समस्या समाधान को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया. जनता दरबार में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता दरबार में ग्रामीणों के द्वारा बताए जा रहे समस्या पर त्वरीत गति से कार्रवाई हो ताकि जनता का विश्वास जिला प्रशासन पर बढ़ सके. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर ग्रामीणों को समस्या को लेकर कार्यालय का चक्कर नहीं लगवाएं. ऐसा अगर अधिकारी एवं कर्मी करते हैं तो वैसे लोगों को चिहिन्त कर सीधी कार्रवाई की जायेगी.
इसे भी पढ़ें- अलवर मॉब लिंचिंग केस सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, याचिका स्वीकार, सुनवाई 20 अगस्त को
रसीद के नाम पर कर्मचारी लेते हैं अधिक पैसे
जनता दरबार में चंदवा प्रखंड के कामता निवासी मसोमात लक्ष्मी देवी ने उपायुक्त को आवेदन देकर कर्मचारी पर साढे सात हजार रूपये अवैध पैसे लेने एवं उसके बाद भी जमीन का रसीद नहीं काटने का आरोप लगाया. उसने बतया कि जमीन रसीद नहीं कटने के कारण रेलवे विभाग के द्वारा जमीन का मुआवजा नहीं मिल रहा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने अविलंब जांच करने को लेकर सीओ चंदवा को निर्देशित किया एवं जांच में दोषी पाएं जाने पर कर्मचारी पर सीधी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. महुआडांड़ प्रखंड के चंपा पंचायत की मुखिया ने उपायुक्त को आवेदन देकर वितिय अधिकार की मांग की जिस पर उपायुक्त के द्वारा मामले की जांच उप विकास आयुक्त को करने का निर्देश दिया गय. गारू प्रखंड के कबरी गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त को आवेदन देकर कबरी मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षक गोवर्द्धन प्रसाद एवं तुलसी यादव का स्थानांतर नहीं रोकने की मांग की.
इसे भी पढ़ें- रांची : फिर शर्मसार हुई रिम्स की मानवता, 22 घंटे बाद उठाया गया शव
फर्जी आवेदन देकर स्थानांतर रोकने का आया मामला
ग्रामीणों ने उपायुक्त को बताया कि दो शिक्षक फर्जी तरीके से ग्रामीणों का आवेदन बनाकर स्थानांतर रोकने को लेकर आवेदन दिया है जिस पर उपायुक्त श्री कुमार ने जिला शिक्षा अधीक्षक को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. सदर प्रखंड के इचाबार के ग्रामीणों ने मनरेगा के तहत समतलीकरण कार्य में मजदूरी भुगतान नहीं होने से आ रही परेशानी से अवगत कराया एवं उपायुक्त से मजदूरी भुगतान करवाने की मांग की. जिस पर उपायुक्त ने डीडीसी को जांच कर अविलंब मजदूरी भुगतान करवाने का निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें- बढ़ रहे हैं खुदकुशी के मामलेः झारखंड में 10 सालों में 12 हजार 352 लोगों ने दी जान
जनता दरबार में आये कई मामले
जनता दरबार में इसके अलावे विद्यालय से शिक्षकों का स्थानांतर रोकने, राशन एवं पेंशन, भूमि विवाद समेत दर्जनों मामले आएं जिस पर उपायुक्त श्री कुमार के द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को मामले का अविलंब निष्पादन के लिए निर्देशित किया गया. मौके पर अपर समाहर्ता नेलसम एयोन बागे,डीएसओ शैलप्रभा कुजूर, जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, प्रधानमंत्री आवस के जिला समन्वयक शिव कुमार यादव, अमीना उपस्थित थीं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




