
Giridih : बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का पुतला दहन गुरुवार को गिरिडीह के सरिया में किया गया. ब्राह्मण महासंघ के सक्रिय सदस्य कामदेव पांडेय और नकुल पांडेय के नेतृत्व में महासंघ के सदस्यों ने बिहार के पूर्व सीएम का पुतला फुंका. जहां उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. पुतला दहन ब्राह्मण समाज पर किये गए अभद्र टिप्पणी को लेकर की गयी.
मौके पर कहा कि लोगों को जाति और धर्म बांटने का काम ऐसे ही नेताओं द्वारा किया जाता रहा है. पूर्व सीएम का दिया गया बयान बेहद आपत्ति जनक है. ऐसे में महासंघ इस बयान का कड़ा प्रतिकार करता है.
इस दौरान विरोध प्रदर्शन में बैजनाथ पांडेय, केदार पांडेय, सतेन्द्र सिंह, महेन्द्र पांडेय, सुरेश पांडेय, अनिल पांडेय, नंदकिशोर पांडेय, विजय पांडेय समेत कई सदस्य मौके पर मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:मुख्यमंत्री हेमंत ने मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों को संदेश भेज योजनाओं से कराया परिचय




