JharkhandLead NewsRanchi

वकील मनोज झा की हत्या पर उबला बार एसोसिएशन, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग

Ranchi: अधिवक्ता मनोज झा हत्याकांड के विरोध में आज रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक हुई. जिसमें हत्या की कड़ी निंदा की गई और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बनाए जाने की मांग की गई. बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि अब जो स्थिति है उसमें राज्य के वकील सुरक्षित नहीं है. बैठक के बाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जल्द ही एसएसपी से मिलेंगे.

इससे पहले झारखंड बार काउंसिल के प्रवक्ता संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हुआ तो ऐसे ही बेमौत वकील मारे जाएंगे. उन्होंने कहा कि किसी के केस की पैरवी करना एडवोकेट का पेशा है. लंबे समय से एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग की जा रही है. लेकिन सरकार हमारी सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है.

इसे भी पढ़ें : कोरोना से जान गंवाने वाले रेलकर्मियों के आश्रितों को अनुकंपा पर जल्दी मिलेगी नौकरी

Related Articles

Back to top button