JharkhandLateharTODAY'S NW TOP NEWS

लातेहार: यात्री बसों में सीधी टक्कर- दो की मौत, 40 से ज्यादा घायल

Latehar:  जिले के मनिका में बेकाबू रफ्तार का कहर देखने को मिला. जहां दो यात्री बसों की सीधी टक्कर हो गयी. मनिका में एनएच 39 पर कुई मोड़ के पास ये हादसा हुआ जहां दोनों बसों में आमने-सामने की टक्कर हुई. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस के परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गयी, जबकि 40 से ज्यादा यात्री घायल बताये जा रहे हैं. जिनमें से तीन की हालत नाजुक है.

दो यात्री बसों में हुई सीधी टक्कर में खबर लिखे जाने तक दो लोगों की मौत हो गयी है, जिसमें एक बस के चालक की मौत हो गई. वही इस हादसे में 40 लोग घायल बताये जा रहे हैं. घायलों को स्थानीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जिनमें से तीन की हालत गंभीर है.

इसे भी पढ़ेंःखूंटीः घाघरा गांव पहुंचा संयुक्त विपक्ष, घरों में लटका ताला

अर्श बस डालटेनगंज से आ रही थी, जबकि दूसरी यात्री बस  दीपज्योति हजारीबाग से आ रही थी, जिनके बीच ये टक्कर हुई है. दुर्घटना के पीछे का कारण तो अबतक नहीं पता चल पाया है, लेकिन जिस तरह से बस के परखच्चे उड़े हैं, उससे एक बात साफ है कि बस की रफ्तार काफी तेज रही होगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button