JharkhandLead NewsRanchi

कहीं इस बार भी जेल में ही न बीत जाये लालू प्रसाद की होली!

Ranchi : लालू प्रसाद यादव अभी नयी दिल्ली के एम्स में इलाजरत हैं. उन्हें दुमका कोषागार मामले में जमानत का इंतजार है. शुक्रवार को इस मामले में दायर जमानत याचिका पर झारखंड हाइकोर्ट में तकरीबन आधे घंटे तक सुनवाई हुई.

लालू प्रसाद की ओर से उनका पक्ष रख रहे वरीय आधिवक्ता कपिल सिब्बल और देवर्षि मंडल ने अदालत को बताया कि दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद ने जेल में 42 महीने बिताये हैं. जो कुल सजा की आधी अवधि है.

जबकि सीबीआइ ने कहा कि दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद ने 37 महीने छह दिन ही जेल में बिताये हैं. दोनों पक्षों के दावे में विरोधाभास को देखते हुए अदालत ने अब जमानत पर सुनवाई के लिए 19 फरवरी की तिथि निर्धारित की है. इसके अलावा दोनों ही पक्ष को लालू प्रसाद के जेल में बिताये अवधि की सत्यापित अवधि भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है.

इसे भी पढ़ें : WhatsApp यूजर्स के लिए ये फीचर है काम का, बिना चैट खोले भी पढ़ सकते हैं मैसेज

दूसरी ओर से चारा घोटाला से जुड़े एक और मामला, जो डोरंडा कोषागार कांड संख्या आरसी 47ए/96 से जुड़ा है, में भी गवाही शुरू हो गयी है. इस मामले में सीबीआइ की ओर से गवाही पूरी हो गयी है जबकि बचाव पक्ष की ओर से गवाहों को प्रस्तुत किया जा रहा है.

डोरंडा कोषागार मामला में लगभग 139.35 करोड़ का घोटाला हुआ था. यह चारा घोटाला से जुड़ा सबसे बड़ा मामला (राशि के मामले में) है. उम्मीद है कि आनेवाले कुछ समय में इस मामले में भी फैसला आ सकता है.

ऐसे में इस बात की संभावना है कि लालू प्रसाद की यह होली भी जेल में ही बीत सकती है. हालांकि लालू प्रसाद के समर्थक इन संभावनाओं को खारिज करते हैं. उनका मानना है कि अब ज्यादा समय नहीं लगेगा. लालू प्रसाद होली से पहले ही जमानत पर रिहा हो जायेंगे.

इसे भी पढ़ें : प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का फॉर्म भरने का अंतिम मौका, 4 मई से शुरू होगी परीक्षा

Related Articles

Back to top button