ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chakradharpur: चक्रधरपुर के युवा अग्निवीर बनने के ल‍िए बहा रहे पसीना, पूर्व सैन‍िकों से ले रहे शारीरिक प्रशिक्षण

Chakradharpur: चक्रधरपुर के युवाओं ने अग्निवीर में शामिल होने की तैयारियां शुरू कर दी है ताकि सेना में भर्ती होकर देश की सेवा कर सकें. युवाओं में जोश देखने को मिल रहा है .चक्रधरपुर में पूर्व सैनिक युवाओं को शारीरिक प्रशिक्षण दे रहे हैं. कोल्हान नितिर तुरतुंग (शिक्षा को समर्पित आदिवासियों का सामाजिक संगठन) के सौजन्य से सिलफोड़ी ग्रामीण मुंडा लोकनाथ सामाड एवं स्थानीय निगरानी समिति के सदस्य सत्यजीत हेंब्रोम, हेमंत सामाड, राम कोड़ा, रविंद्र गिलुवा, अंजन कुमार सामाड एवं अन्य सदस्यों के सहयोग से संचालित केएनटी शारीरिक प्रशिक्षण सेंटर, फुटबॉल खेल मैदान, शांतिनगर, सिलफोड़ी में अग्निवीर में जाने को शारीरिक तैयारियां करायी जा रही है. पूर्व सैनिक सह प्रशिक्षक दयासागर केराई की देखरेख में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को देश सेवा के लिए अग्निवीर में भेजने की तैयारी पूरी जोश और जुनून के साथ चल रही है. युवाओं में देश सेवा में जाने की खुशी है.

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : रद्द होगी जेएसएससी जेई परीक्षा, पेपर कैसे लीक हुए, यह जानने के लिए किंगपिन के गिरफ्त में आने का इंतजार

Related Articles

Back to top button