
New Delhi: देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वाले लोगों की संख्या गुरुवार को 414 हो गई. वहीं संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 तक पहुंच गई.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में बताया गया कि कोविड-19 के 10,477 मरीजों का अभी भी इलाज चल रहा है, जबकि 1,488 लोग ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है और एक विदेशी नागरिक अपने देश चला गया है. कुल मामलों में 76 विदेशी नागरिक शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंःचीन ने #Corona संकट के बीच की शर्मनाक हरकत, भारत को दिया घटिया PPE किट
अब तक 414 मौतें
मंत्रालय ने अपने अपडेट आंकड़ों में कहा है कि बुधवार शाम से 22 मौतें हुई हैं. मंत्रालय के मुताबिक, इनमें से महाराष्ट्र में नौ, आंध्र प्रदेश में पांच, गुजरात में तीन, दिल्ली और तमिलनाडु में दो-दो और कर्नाटक में एक-एक मौत हुई है.
अब तक कुल 414 मौतों में से, सबसे ज्यादा 187 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद मध्य प्रदेश में 53, गुजरात में 33, दिल्ली में 32 पर और तेलंगाना में 18 मौतें हुई हैं.
India’s total number of #Coronavirus positive cases rises to 12,380 (including 10,477 active cases, 1489 cured/discharged/migrated and 414 deaths): Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/wxRWRTCMp2
— ANI (@ANI) April 16, 2020
तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में 14-14 लोगों के मारे जाने की सूचना है. पंजाब में 13 मौतें हुई हैं जबकि कर्नाटक में 12 मौतें हुई हैं और उत्तर प्रदेश में 11 मौतें हुई हैं. पश्चिम बंगाल में सात मौतें दर्ज की गई हैं.
जम्मू-कश्मीर में चार लोगों की जान चली गई है जबकि केरल, हरियाणा और राजस्थान में तीन-तीन मौतें हुई हैं. झारखंड में दो मौतें हुई हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मेघालय, बिहार, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और असम में एक-एक मौत हुई है.
हालांकि, बुधवार शाम तक विभिन्न राज्यों द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के संकलन के आधार पर तैयार की गई पीटीआई की तालिका के मुताबिक, कोविड-19 के कम से कम 12,220 मामले दर्ज किए गए है और 417 मौतें हुई हैं.
विभिन्न राज्यों द्वारा घोषित किए गए मौतों की संख्या और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों में अंतर रहता है, जो शायद राज्यों के मामलों की संख्या रिपोर्ट करने में प्रक्रियागत देरी के चलते ऐसा होता है.
इसे भी पढ़ेंःMLA विनोद सिंह ने उठाया सवाल, क्या बिहार-झारखंड ही सबसे गया-गुजरा राज्य, 54 सांसद एक भी मजदूर नहीं ला सकते..?
महाराष्ट्र में आंकड़ा 3 हजार के पार
मंत्रालय के सुबह के अपडेट के अनुसार, देश में सबसे अधिक मामलों की संख्या महाराष्ट्र में है, जहां 3,081मामले हैं, इसके बाद दिल्ली में 1,578 और तमिलनाडु में 1,242 मामले हैं.
165 more #COVID19 cases (including 107 in Mumbai) reported in Maharashtra today, taking the total number of coronavirus cases in the state to 3081: State Health Department pic.twitter.com/a1xpyzfyrX
— ANI (@ANI) April 16, 2020
राजस्थान में कोविड-19 के मामले 1,023 हो गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 987, गुजरात में 766 और उत्तर प्रदेश में 735 मामले हैं. तेलंगाना में 647 मामले, जबकि आंध्र प्रदेश में 525 और केरल में 388 मामले हैं.
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 300 हो गई है, कर्नाटक में 279, पश्चिम बंगाल में 231 और हरियाणा में 205 है. पंजाब में अब तक 186 संक्रमण के मामले सामने आए हैं.
बिहार में कोरोना वायरस के 70 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 60 मामले हैं. उत्तराखंड में 37 लोग वायरस से संक्रमित हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में 35 मामले हैं. असम और छत्तीसगढ़ में 33-33 मामले दर्ज किए गए हैं.
झारखंड में 28 मामले, चंडीगढ़ में 21 मामले और लद्दाख में 17 मामले दर्ज किए गए हैं. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 11 मामले सामने आए हैं.
मेघालय, गोवा और पुडुचेरी से कोविड-19 के सात-सात मामले सामने आये हैं. मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मामले हैं, जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला दर्ज किया गया है.
मंत्रालय की वेबसाइट पर यह भी कहा गया कि नगालैंड के एक कोविड-19 मरीज को असम में स्थानांतरित कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ेंःमुरादाबाद: मेडिकल टीम पर हमला मामले में 7 महिला समेत 17 गिरफ्तार




