
Dhanbad : एसबीआइ की गलती का खामियाजा धनबाद के भागाबांध बस्ती की रहनेवाली अड़ती देवी को भुगतना पड़ा. अड़ती देवी के खाते से साइबर अपराधियों ने 40,000 रु की निकासी कर ली. इसे लेकर अड़ती देवी और उसके
पति दिवाकर पांडेय ने साइबर थाना धनबाद में आवेदन देकर कार्रवाई और जांच करने की मांग की है.
अड़ती देवी के पति दिवाकर पांडेय ने बताया कि एसबीआइ में उनकी पत्नी ने मात्र 600 रु की निकासी का एटीएम कार्ड अप्लाई किया था, लेकिन एसबीआइ ने उन्हें 5 हजारवाला कार्ड बना कर दे दिया. जिसके बाद उसे कैंसिल कराने का आवेदन दिया तो बैंक से कहा गया कि कैंसिल हो गया. अब दूसरा बन कर आ जायेगा. इस बीच 15 दिन के अंदर ही दो कार्ड और बन कर आ गया.
फोन करके कार्ड नंबर औऱ ओटीपी मांगा
27 नवंबर को उनके पास एक फोन कॉल आया. इसमें कहा गया कि आपका एटीएम कार्ड बदलना है. कार्ड नंबर बताइये तो हमने सोचा बैंक का फोन है. और हमने कार्ड नंबर उसको बता दिया तब मोबाइल पर ओटीपी आया ओटीपी भी बता दिया. उसके बाद हमारे मोबाइल पर 40,000 रुपये कटने का मैसेज के आया तब हमें शक हुआ और हम एसबीआइ ब्रांच गये तो बैंक प्रबंधक ने कहा एटीएम निजी कंपनी बनाती है इसलिए हम इसमें कुछ नहीं कर सकते हैं. इसके बाद पीड़ित ने धनबाद साइबर थाना में मामला दर्ज करवाया है.




