Crime NewsKoderma

कोडरमा: अवैध शराब तस्करी मामले में वाहन जब्त

Koderma: बिहार बॉर्डर पर शराब तस्करी लगातार की जा रही है. इस सिलसिले में कोडरमा पुलिस के हाथ कामयाबी लगी है. जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के पचौडी के समीप रविवार को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार पहिया वाहन को जब्त किया गया.
सफेद रंग की टाटा इंडिगो वाहन संख्या डब्ल्यूबी 58 यू 9771 में छह पेटी अंग्रेजी शराब थी. चालक राजगीर थाना क्षेत्र के रामहरी पिंड के रहने वाला तूफान कुमार को पकड़ा गया है. रविवार को ही उसे कोडरमा जेल भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button