
Koderma: कोडरमा गया रेलखंड स्थित गझंडी के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार को एक युवक और एक महिला का शव मिला है. घटना की जानकारी के बाद आरपीएफ कोडरमा की टीम घटनास्थल पर पहुंची.
युवक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई गयी जबकि महिला की उम्र करीब 52 वर्ष बताई गयी. घटना की जानकारी आरपीएफ ने तत्काल जीआरपी कोडरमा को दी, जिसके बाद जीआरपी की टीम ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया.
इस घटना को लेकर कुछ देर तक ट्रेनों का परिचालन बंद भी हुआ. शव हटाने के बाद ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया. अब तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है. यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या की या फिर यह दुर्घटना है.
इसे भी पढ़ें –ऑक्सीजन के मुद्दे पर दिल्ली हाइकोर्ट सख्त, केंद्र से कहा- आज ही 490 मीट्रिक टन ऑक्सीजन दें




