
Koderma: एक बेटे ने आपकी मां की पीटकर हत्या कर दी. यह घटना मरकच्चो थाना क्षेत्र के राजारायडीह गांव की है. घटना गुरुवार की सुबह की है. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया. वहीं महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
इसे भी पढ़ें- भारत में Corona ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड: करीब 70 हजार नये केस, 28 लाख के पार आंकड़ा
मां को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला
आरोपी युवक पवन दास ने पहले अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया. इससे बाद अपनी मां चंदवा देवी को रॉड से पीट-पीटकर मार डाला. बताया जा रहा है कि पवन दास रात भर कभी अपनी पत्नी को तो कभी अपनी मां को पीटता रहा. जिसके बाद गुरूवार की सुबह उसने अपनी मां चंदवा देवी की हत्या कर दी.
जानकारी मुताबिक महिला के दो बेटे हैं, जिनमें से एक बेटा उनके पति की मौत के बाद अनुकंपा के आधार पर कोलकाता में नौकरी कर रहा है, जबकि दूसरा बेटा उनके साथ रह रहा था. आरोपी अपनी मां से पिता की मौत के बाद मिली राशि की मांग कर रहा था. इसी को लेकर मां के साथ हुए विवाद में उसने इस घटना को अंजाम दिया है.
इसे भी पढ़ें- लोन रिस्ट्रक्चर की छूटः बैंकों के लिए डरावने हालात को कुछ माह टालने की कोशिश में RBI
मामले की छानबीन में जुटी पुलिस
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पवन दास को गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपनी मां की हत्या क्यों की इसे लेकर उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं आरोपी के बारे में बताया जा रहा है कि वह काफी ज्यादा शराब का सेवन किया करा था. उसे नशे की आदत लग चुकी थी. नशे में अक्सर वह मारपीट किया करता था. इस घटना में आरोपी की पत्नी को भी गंभीर चोट आयी है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में भारी बारिश से हाल बेहाल: कई इलाकों में भरा पानी, जनजीवन प्रभावित




