
Koderma: झुमरीतिलैया नगर परिषद की ओर से मंगलवार को कौशल विकास केंद्र के निकट प्रधानमंत्री आवास योजना व आवास मेला का आयोजन किया गया. उद्घाटन विधायक डॉ नीरा यादव, डीआरडीए निदेशक नेलसम एयोन बागे, नगर प्रशासक कौशलेश कुमार ने किया.
योजना के तहत झुमरीतिलैया में रह रहे वैसे लोग जिनके पास अपना मकान व जमीन नहीं है, उनको आवास मिलेगा. योजना के तहत प्रथम चरण में 80 लाभुकों के लिए आवास स्वीकृत हुआ है. जिसमें 43 लाभुकों को आवास आवंटन उपलब्ध कराया गया है. लॉटरी प्रक्रिया के तहत इन लाभुकों को आवास आवंटन उपलब्ध कराया जाएगा.
लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण
कार्यक्रम के दौरान तीन लाभुकों को प्रधानमंत्री स्वा-निधि योजना के तहत दस-दस हजार का चेक वितरित किया गया. एवं तीन लाभुकों के बीच मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत जॉब कार्ड मुहैया कराया गया. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशमा डुंगडुंग, अंचल अधिकारी अशोक राम, संजय शर्मा, विशाल सिंह व अन्य लोग मौजूद थे.
इसे भी पढ़े : गृह मंत्री अमित शाह ने सबूतों के साथ दी सफाई, मैं नहीं, नेहरू और राजीव बैठे थे टैगोर की कुर्सी पर




