JharkhandKoderma

कोडरमा: गैस टैंकर व कार की टक्कर में नौ घायल, तीन की हालत गंभीर

Koderma: कोडरमा थाना क्षेत्र के नोवामाइल घाटी के पास रविवार को गैस टैंकर और इनोवा में जोरदार टक्कर हो गयी. इस टक्कर में 9 लोग घायल हो गये.

घायल सभी लोगों में तीन की हालत गंभीर बतायी जा रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया. फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- रांची: प्रतिबंधित संगठन #Al-Qaeda का मोस्ट वांटेड आतंकी कलीमउद्दीन गिरफ्तार, DGP ने टीम को दी बधाई

आमन-सामने की हुई टक्कर

इनोवा कार हजारीबाग से बिहार शरीफ की ओर जा रही थी. इसी दौरान जैसे ही कार कोडरमा के नोवामाइल घाटी के पास पहुंची वैसे ही सामने से आ रहे गैस टैंकर ने कार को टक्कर मार दी.

गैस टैंकर अनियंत्रित हो गया था जिसकी वजह से यह घटना घटी. वहीं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार नौ लोग घायल हो गये. जिनमें तीन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही है.

इसे भी पढ़ें- जमानत के विरोध पर  #CBI पर पी चिदंबरम का तंज, मैं उड़कर चांद पर चला जाऊंगा, होगी मेरी सेफ लैंडिंग

पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद आनन-फानन में पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में अमित राज, कुणाल रंजन,राजू यादव, रॉकी यादव , विशाल कुमार ,छोटू यादव, मिथिलेश कुमार, बंटी कुमार और अजय कुमार शामिल है.

Related Articles

Back to top button