
Koderma : कोडरमा थाना अंतर्गत गांव चचाई के लापता युवक का शव शुक्रवार को बरामद किया गया. युवक नंदकिशोर पासवान (38 वर्ष) पांच दिन पहले 17 अप्रैल से लापता था. युवक का शव तिलैया सतपुलिया स्थित ग्रिजली कॉलेज के पास से लावारिस हालत में बरामद हुआ.
पुलिस ने शव को अंत्यपरीक्षण के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा है. उसकी मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है. इधर युवक के शव बरामदगी के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें : गया – पटना सड़क मार्ग पर अपराधियों ने व्यापारी का किया अपहरण, दो लाख रुपये लूटे




