JharkhandKoderma

कोडरमा : घाटी में मिला व्यक्ति का शव, डोमचांच पुलिस पर हत्या का आरोप

Koderma : जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र ढोढाकोला रोड अम्बादहा स्थित कुबरी घाटी के समीप एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान अर्जुन साव सपही निवासी के रूप में हुई है. मृतक के परिजनों ने डोमचांच पुलिस पर हत्या कर शव फेंक देने का आरोप लगाया है. मामला अवैध ढीबरा से जुड़ा हुआ है. घटना को लेकर ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया है. ग्रामीण डोमचांच थाना प्रभारी पर हत्या का मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ें:GOOD NEWS : बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने 2187 पदों पर नियुक्ति के लिए निकाला विज्ञापन

Related Articles

Back to top button