JharkhandKoderma

कोडरमा : जनता दरबार के मामले पर असंवेदनशील रहे सीओ, जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

Koderma: उपायुक्त कोडरमा रमेश घोलप ने कोडरमा सीओ को एक मामले में शो कॉज किया है. जनता दरबार मे आये एक मामले में निजाम अंसारी पिता स्व. आजो मियां, सकिन कोडरमा के द्वारा कोडरमा अंचल अंतर्गत मौजा बहेरवाटंक के खाता न. 11 प्लांट न. 180 एवं अन्य जमीन की मापी कराने हेतु गुहार लगायी थी.

आवेदक के द्वारा बताया गया कि उक्त भूमि के नापी हेतु आरक्षी बल की प्रतिनियुक्ति एवं मापी का शुल्क ऑनलाईन भुगतान किया जा चुका है.

आवेदक के द्वारा बताया गया कि जमीन मापी कराने के संबंध में पूर्व में जनता दरबार में एवं अन्य पदाधिकारी को कई बार आवेदन दिया गया. बावजूद अंचल अधिकारी कोडरमा के द्वारा जमीन की नापी नहीं करायी गयी. उक्त मामले को लेकर उपायुक्त ने अंचलाधिकारी कोडरमा को 15 दिनों के अंदर मामले का निष्पादन का निर्देश दिया था.

जबकि अंचलाधिकारी के द्वारा अबतक इस मामले में कोई संज्ञान नहीं लिया गया. उपायुक्त ने मामले को संज्ञान लेते हुए अंचल अधिकारी कोडरमा को कारण बताओ नोटिस जारी कर नियमानुसार वर्णित भूमि का नापी कराते मापी का प्रतिवेदन एक हफ्ते के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें :कोयला खननः भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार के साथ समन्वय स्थापित करने में लगी केंद्र सरकार

Related Articles

Back to top button