HEALTHJharkhandKhuntiNEWS

Khunti News: 85 वर्ष की राधिका देवी और 75 वर्ष की मोती देवी ने दिया कोरोना को मात

Khunti: जिले के मुरहू प्रखंड अंतर्गत हांसा पंचायत के जामटोली निवासी 85 वर्षीय राधिका देवी और गोड़ाटोली पंचायत के सुरूंदा गांव की 75 वर्षीय मोती देवी ने आत्मसंयम व दृढ़ इच्छाशक्ति के बूते कोरोना को हरा दिया. दोनों संक्रमित होने के बाद होम आईसोलेशन पर थीं. अब स्वस्थ होकर वे दूसरों को प्रेरणा दे रही हैं. कोरोना वायरस से देश की जंग में जामटोली और सुरूंदा की रहने वाली ये वृद्ध महिलाओं ने लोगों में कोरोना से लड़ने का एक जज्बा भर दिया है. ये कहतीं हैं कि जब हम कोरोना को हरा सकते हैं तो आप क्यों नहीं. बता दें कि राधिका देवी पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री सह खूंटी के विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा की मां हैं और मोती देवी मुरहू के व्यवसायी अखिलेश शर्मा की मां हैं. दोनों अब पूरी तरह स्वस्थ हैं. दोनों वृद्ध महिलाएं संक्रमित होने के बावजूद वे अपने बेटों से कहा करतीं थीं कि तुमलोग अपनी चिंता करो हमें कुछ नहीं होगा.

इसे भी पढ़ें: क्लैट हुआ रद्द, कोरोना की स्थिति देख जारी की जायेगी परीक्षा की नयी तिथि

दोनों उम्र के इस पड़ाव में दृढ़ इच्छाशक्ति और आत्मबल के बलबूते धैर्य के साथ संतुलित आहार व दवाओं के सेवन से उन्होंने कोरोना को मात दे दी है. इनका कहना है कि पौष्टिक आहार, प्रोटीन युक्त चीजों का भरपूर सेवन समेत आत्मबल होना लाभकारी है. उम्र के इस पड़ाव में कोरोना विजेता बन दूसरों के लिए नजीर बन गई हैं. 15 दिनों तक इलाज में रहने के बाद उनका रिपोर्ट निगेटिव हो गया. इससे दोनों परिवार में खुशी का माहौल है.

इसे भी पढ़ें: साइक्लोनिक तूफान ताऊ ते के मद्देनजर रेलवे ने 15 ट्रेनें रद्द की

 

Related Articles

Back to top button