Lead NewsNationalNEWS

जानें, क्या है नंदुरबार मॉडल, जिसे कोरोना से बेकाबू महाराष्ट्र के हर जिले में किया गया है लागू

New Delhi: जिस महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे अधिक मरीज मिल रहे हैं और सबसे अधिक मौतें हो रहीं हैं, उसी राज्य का एक जिला है नंदुरबार. इस आदिवासी जिले में भी कोरोना के मरीज मिल रहे हैं लेकिन अन्य जिलों की तुलना में हालात नियंत्रित हैं. यहां मेडिकल ऑक्सीजन के लिये मारामारी नहीं है, मौतें भी अन्य जिलों की तुलना में बेहद कम है.

 

दरअसल, जिले के डीएम डॉ. राजेंद्र भरुड़ ने समय से पूर्व ही इस आफत को भांप लिया था. वह दिसंबर 2020 से ही एक सिस्टम तैयार करने में जुट गये थे. इस सिस्टम को नंदुरबार मॉडल नाम दिया गया. इसे फिलहाल काफी कामयाब माना जा रहा है. इसी कामयाबी के मद्देनजर इस मॉडल को महाराष्ट्र के सभी जिलों में लागू किया गया है.

 

इस मॉडल की सबसे बड़ी बात हर छोटे-बड़े अस्पताल में ऑक्सीजन नर्सों की तैनाती है. ऑक्सीजन नर्सों की नियुक्ति से ऑक्सीजन सिलेंडर का उपयोग प्रभावी तरीके से हो पा रहा है. प्रशासन ने प्रत्येक 50 बिस्तरों के लिए एक नर्स नियुक्त किया है, जिनका काम है कि वह प्रत्येक मरीज के ऑक्सीजन स्तर की जांच करें.

Related Articles

Back to top button