BokaroJharkhandRanchi

गाड़ी खड़ी गुजरात में,झारखंड में फास्टैग से कट गया टोल टैक्स

Ranchi: बोकारो जिले के जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टोडरा निवासी एयरफोर्स में कार्यरत अकाउंटेंट विष्णु महतो की गुजरात में खड़ी गाड़ी का टोल टैक्स झारखंड में कट जाने का अनोखा मामले सामने आया है. अभी छुट्टी में झारखंड आए एयरफोर्स कर्मी बुधवार को जब अपने एक परिचित की कार से बोकारो से रांची जा रहे थे, इसी दौरान सोसोखुर्द टोल प्लाजा क्रास करने पर उनकी कार का 45 रुपये टोल टैक्स काटा गया. ठीक इसी समय एयरफोर्स कर्मी विष्णु महतो को गुजरात के जामनगर में खड़ी अपनी कार का भी टोल टैक्स कटने का मैसेज मिला. मैसेज से मिली जानकारी से विष्णु चौंक गए. रुपये टोल प्लाजा पर फास्टैग से कटे हैं. इस घटना ने उन्हें हैरानी में डाल दिया. रांची से लौटने के दौरान मामले की जानकारी अपने पिता पंचायत सेवक प्रफुल्ल कुमार महतो को उन्होंने दी और टोल प्लाजा के नजदीक रुककर मामले की जानकारी देते हुए इसका विरोध जताया. मौके पर मौजूद टोल प्लाजा कर्मी ने 40 रुपये लौटाकर किसी तरह मामला शांत कराया. रात साढ़े आठ बजे टोल प्लाजा क्रास करने पर 25 रुपये काट लिये गये. करीब 22 मिनट बाद पेटरवार स्थित एक दुकान पर रुके इस दौरान फिर से 45 रुपये वाहन का टोल टैक्स काट लिया गया. इससे पूर्व भी बोकारो के सेक्टर 6 निवासी प्रभु मुंडा की ऑल्टो कार (जेएच 09एन 7009) 14 दिसंबर 2021 को गैराज में खड़ी थी और गिरिडीह स्थित बगोदर के निकट घघरी टोल प्लाजा से 105 रुपये का टोल टैक्स कट गया.

इसे भी पढ़े: नलकारी नदी डेम से डेड बॉडी मिली, 14 दिन पूर्व बहे लोगों में एक का शव होने की आशंका

Related Articles

Back to top button