Koderma

कोडरमा में टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में 6 घायल, दो रिम्स रेफर

Koderma: इंदरवा पेट्रोल पंप के समीप टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में टेंपो अनियंत्रित होकर पलटने से 6 लोग गंभीर रूप घायल हो गए. घायलों की पहचान दिलीप कुमार (उम्र 40 वर्ष, पिता शिव लाल रजक, मझलीटाड, डोमचांच), अनुज कुमार सिहा (उम्र 55 वर्ष, पिता स्वर्गीय आनंद सिंहा, ग्राम चित्रगुप्त नगर कंकड़बाग पटना), कालेश्वर यादव (उम्र 42, पिता स्वर्गीय राम कुमार यादव, माथाडीह डोमचांच), रघु यादव (उम्र 22 वर्ष, पिता बुधन यादव, ग्राम डोमचांच), गुडिया देवी (उम्र 35, पति बहादुर यादव) और प्रीति कुमारी (उम्र 5 वर्ष, पिता बहादुर यादव ग्राम गेदवाबीह डोमचांच) के रूप मे हुई है. जानकारी के अनुसार टेंपू में सवार होकर पंचायत से कोडरमा की तरफ आने के दौरान पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से एक मोटरसाइकिल ने आकर टक्कर मार दी. इससे टेंपो और मोटरसाइकिल सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. ग्रामीणों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज करके दो लोगों को रिम्स रेफर कर दिया गया.

 

Related Articles

Back to top button