GiridihJharkhand

गिरिडीह के नक्सल प्रभावित खुखरा के खरपोका गांव में युवक की गला रेतकर हत्या

Giridih :  खुखरा थाना के कारीटांड़ में 22 साल के युवक का शव पड़ा मिला. युवक की हत्या धारदार हथियार से की गयी है.

युवक की पहचान कारीटांड़ टोला निवासी अतहर अंसारी के बेटे हबीबुल्लाह अंसारी के रूप में हुई है. पुलिस का मानना है कि हत्या आपसी रंजिश का मामला है. घटनास्थल पर कोई  हथियार नही मिला.

इसे भी पढ़ेंः लॉकडाउन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, रांची-बंगाल सीमा पर विशेष निगरानी

इसे नक्सली घटना से भी जोड़कर देखा जा रहा है. लाश को सबसे पहले एक ग्रामीण ने देखा. इसके बाद घटना की जानकारी सभी को दी गयी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

इसे भी पढ़ेंः ई-पास बनवाने में परेशानी बरकरार, घंटों बाद भी नहीं मिल रहा पास

Related Articles

Back to top button