
Jamshedpur: जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र के कदमडीह में एक आदिवासी परिवार की जमीन पर दबंग द्वारा कब्जा किया जा रहा है. जमीन की नापी और सीमांकन को लेकर आदिवासी परिवार ने जिले के उपायुक्त से फरियाद की है. फरियादी महिला सरिता हो ने कहा कि उनकी जमीन लगभग साढ़े चार एकड़ है. उक्त जमीन में जोगेन महतो नाम के व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है. फरियादी महिला लगातार अंचल कार्यालय में इसको लेकर नापी करवाने और उनकी जमीन उन्हें दिलवाने की फरियाद कर चुकी है. बावजूद इसके अभी तक कार्रवाई नहीं हुई . महिलाा ने उपायुक्त से आग्रह किया कि जल्द से जल्द उनकी जमीन की नापी करवाएं और उन्हें उनका अधिकार दिलवाएं.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Anti Encroachment Drive: कदमा में चला बुलडोजर, मरीन ड्राइव के किनारे अवैध निर्माण ध्वस्त




