
Khunti: केंद्रीय रामनवमी महासमिति ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा एवं विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा के आश्वासन के बाद रामनवमी महोत्सव को पूरे धूमधाम के साथ मनाने का निर्णय लिया. दरअसल मंगलवारी जुलूस और बुधवार को हुए पथराव की घटना को लेकर उत्पन्न स्थिति को देखते हुए जन जातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शुक्रवार शाम खूंटी पहुंचे थे. जिला प्रशासन के रवैये से नाराज समिति ने एक दिन पूर्व रामनवमी के सभी कार्यक्रमों को स्थगित करने का निर्णय लिया था. शुक्रवार को नगर भवन में समिति की सभा आयोजित की गई थी, जिसमें महासमिति के सभी पदाधिकारी, सभी मंडलियों के सदस्य, जिले के प्रखंडों से आए रामनवमी समिति के पदाधिकारी, विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे. सभा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि रामनवमी की तैयारियां शुरू कर दी जाए. इसवर्ष भव्य तरीके से श्रीराम जन्मोत्सव का आयोजन होगा.
इसे भी पढ़ें: Corona 4th Wave Fear: नए केसों ने फिर से बढ़ाई टेंशन, दिल्ली समेत 5 राज्यों को केंद्र ने लिखी चिट्ठी




