JharkhandKhunti

खूंटीः करीब 72 घंटे बाद रिहा हुए सांसद कड़िया मुंडा के आवास से अपहृत चार जवान

Khunti: मंगलवार को पत्थलगड़ी समर्थकों द्वारा अगवा किये गये पुलिस के चार जवान  शुक्रवार की सुबह मुक्त हुए. चारो जवान सांसद कड़िया मुंडा के हाउस गार्ड के रुप में तैनात थे. जहां से ग्रामीणों ने उन्हें अगवा कर लिया था. खूंटी के आईजी अभियान आशीष बत्रा ने चारों जवानों की सकुशल रिहाई की पुष्टि की है. आईजी ऑपरेशन आशीष बत्रा ने बताया कि शुक्रवार तड़के चार बजे के लगभग सूचना मिली थी कि खूंटी के ही पुटीगढ़ा गांव में चार  जवानों को रखा गया है.

इसे भी पढ़ेंःपलामू: तीन दिनों से छात्र गायब, अपहरण की आशंका

इस सूचना के बाद आईजी, डीआईजी, एसपी सहित भारी संख्या में फोर्स पुटीगढ़ा गांव पहुंची. जहां पुलिस की भारी संख्या पत्थलगड़ी समर्थक वहां से भाग निकले, जिसके बाद जवानों को सकुशल मुक्त करा लिया गया. ज्ञात हो कि चारों जवान सांसद कड़िया मुंडा के आवास पर तैनात थे. और  मंगलवार को पत्थलगड़ी समर्थकों ने इन्हें अगवा किया था. दरअसल पत्थलगड़ी समर्थक पुलिस द्वारा हिरासत में लिये गये ग्रामीणों की रिहाई की मांग कर रहे थे. साथ ही कहा था कि ग्रामीणों की रिहाई पर ही सांसद के अंगरक्षकों को छोड़ा जायेगा.

उल्लेखनीय है कि 26 जून की दोपहर को अगवा हुए जवानों की बरामदगी को लेकर पुलिस लगातार ऑपरेशन चला रही थी. इस दौरान पुलिस ने घाघरा गांव में ऑपरेशन किया. घर-घर तलाशी ली गयी, लेकिन सुरक्षा गार्ड नहीं मिले. पुलिस ने  अपह्रत जवानों की सूचना देनेवाले को पांच लाख का इनाम देने की भी घोषणा की थी. एक ओर जहां जवानों के अगवा होने से परिजन दहशत में थे, वही पुलिस एसोसिएशन में भी नाराजगी थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button