
Ranchi: खेल एवं युवा मामले,भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश और दिल्ली में आयोजित 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स के हॉकी मैच (बालिका) का फाइनल मैच शुक्रवार को ग्वालियर में खेला गया. पयर्टन,कला,संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग के अधीनस्थ भाग लेते हुए झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने फाइनल में मध्यप्रदेश को पेनल्टी में 4-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीता. बालिका टीम की इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास, हॉकी इंडिया के भोला सिंह, चीफ डी मिशन उमेश लोहरा, मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार, खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने हॉकी बालिका टीम की सदस्यों को बधाई दी है.
इसे भी पढ़ें: परिवहन सचिव हाई कोर्ट में नहीं हुए हाजिर, कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, 17 फरवरी को मुख्य सचिव को किया तलब
टीम के खिलाड़ियों रजनी केरकेट्टा,प्रमोद्नी लकड़ा, नीरू कुल्लू, रश्मि होरो, निक्की कुल्लू,अंकिता डुंग डुंग, बिनिमा धान, एडलिन बागे, फुलमनी भेंगरा, सेलेस्टीना होरो, संजना होरो, बालो होरो, निशा मिंज, संगीता, अनुपमा होरो, पूर्णिमा बरवा, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो के अलावा टीम कोच, मैनेजर – मनोहर टोपनो, प्रतिमा, संतोष कुमार, हिमांशु, आदम होरो को भी बधाई देते उज्जवल भविष्य की कामना की है.




