दिल्ली: एटीएम से रुपये निकालने के लिए अब बैंक एकाउंट या एटीएम कार्ड की जरूरत नहीं होगी। रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने बुधवार को नेसकॉम के एक समारोह में यह बात कही। राजन ने बताया कि इस योजना में जो बैंक शामिल होंगे उनके खाताधारक किसी ऐसे व्यक्ति को भी पैसा भेज सकते हैं जिनके पास कोई बैंक खाता न हो। राजन ने बताया कि आरबीआई ने इस योजना को हाल ही में मंजूरी दे दी है।
क्या है प्रकिया:
खाताधारक के अनुरोध पर बैंक लाभार्थी के मोबाइल पर एक कोड भेज देगा। लाभार्थी उस बैंक के किसी भी एटीएम पर जाकर इस कोड की मदद से बिना एटीएम कार्ड के पैसे निकाल सकेगा।




