National

कांग्रेस से दोस्ती कर केजरीवाल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं : अण्णा हजारे

NewDelhi :  समाजसेवी अण्णा हजारे को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के काम रास नहीं आ रहे हैं. अण्णा हजारे  ने सीएम अरविंद केजरीवाल पर चुनाव के बीच जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल में सत्ता और पैसा का उन्माद आ गया है. वह मुख्यमंत्री बनते ही बदल गये हैं और जनता से जो वादा किया है वो भुला बैठे हैं. अण्णा ने कहा कि जिस कांग्रेस के खिलाफ हमारी जंग थी आज उसी कांग्रेस से  दोस्ती करके अरविंद केजरीवाल जनता के साथ धोखा कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी ने कहा, 1984 दंगा भयानक त्रासदी थी, सैम पित्रोदा माफी मांगें

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान होना है

अण्णा का कहना है कि राजनीति और समाजीकरण में चरित्र बहुत जरूरी होता है, लेकिन राजनीति इंसान को बदल देती है और अरविंद बदल चुके हैं. वे तो यहां तक कहते हैं कि उन्होंने अरविंद का फोन भी उठाना बंद कर दिया है. अण्णा हजारे  ने कहा कि जनता को धोखा देना गलत है. जनता सब देखती है. जनता के समर्थन की वजह से ही लोकपाल बन पाया है. बता दें दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार शुक्रवार को थम गया और अब 12 मई, रविवार को मतदान होना है.

यहां  आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला है. भाजपा जहां अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस अपनी जमीन फिर से तैयार करने में जुटी है. पहले आम आदमी पार्टी ये चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ना चाहती थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो आप ने सभी सात लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

इसे भी पढ़ेंः  …तो तेलंगाना के सीएम और टीआरएस सुप्रीमो केसीआर को डेप्युटी पीएम पद चाहिए 

Related Articles

Back to top button