News Wing
Chatra, 04 November: जिले के प्रतापपुर में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. जिसके बाद उसे जान से मारने के इरादे से जयप्रकाश डैम में फेंकनें के लिए देर रात 10 बजे पहुंचे लेकिन पुलिस को इस बात की सूचना मिल गयी. सूचना के आधार पर प्रतापपुर थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक और अनेश्वर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और घायल युवक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाया. वहीं घटना में शामिल आरोपियों को भी गिरफ्तार कर पुछताछ के लिए थाना ले जाया गया.
इसे भी पढ़ें- आरोपी को ऊर्जा संस्थान का एमडी बनाने की तैयारी
इधर घायल युवक को इलाज के लिए इस्पताल में भर्ती कराया गया. थाना प्रभारी मधुसूदन मोदक ने बताया कि घायल युवक का नाम सुजीत कुमार भोगता है जो चतरा के रकसी गांव का रहने वाला है. वह अपनी प्रेमिका से मिलने प्रतापपुर पहुंचा था. घटना के पीछे का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




