Uncategorized

यामिनी के हुए सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष, कई दिग्गज नेताओं ने दिया आशीर्वाद

News Wing

Patna, 04 December: बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार माेदी के बेटे उत्कर्ष तथागत रविवार को कोलकाता निवासी नवलजी केदारनाथ वर्मा की सुपुत्री यामिनी के साथ परिणय सूत्र में बंध गये. राजधानी के वेटनरी कॉलेज मैदान में आयोजित समारोह में उत्कर्ष और यामिनी ने एकदूसरे को वरमाला पहना कर अपना हमसफर बना लिया. 

विवाह में क्या रहा खास
उत्कर्ष और यामिनी के विवाह की खासियत रही कि इस विवाह में न तो दहेज लिया गया और न ही बैंड, बाजा, बरात देखने को मिला. साथ ही दिन में विवाह समारोह होने से न तो बिजली उपकरण दिखे, न ही अन्य सजावट और फिजुलखर्ची समारोह में देखने को मिली. समारोह में नाच-गाने जैसे कार्यक्रम भी नहीं हुए. विवाह समारोह में भोजन की व्यवस्था भी नहीं थी. साथ ही किसी से कोई उपहार भी नहीं लिया गया. समारोह में दहेज मुक्त विवाह और अंगदान के लिए स्टॉल भी लगे थे. 

यह भी पढ़ें: अनूठी होगी शादी:सुशील मोदी के पुत्र की शादी में अंगदान, दहेज रहित विवाह के संकल्प के लिए लगेंगे स्टॉल

कौन-कौन हुए शामिल
विवाह समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली, रविशंकर प्रसाद, अनंत कुमार, राधामोहन सिंह व रामविलास पासवान समेत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, झारखंड के सीएम रघुवर दास, राजद प्रमुख लालू प्रसाद समेत कई दलों के नेता शामिल हुए और वर-वधू को आशीर्वाद दिया. अतिथियों को प्रसाद स्वरूप लड्डू दिया गया. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव भी शामिल होने के लिए पहुंचे. इससे पहले लालू यादव ने कहा कि राजनीति अलग है. शादियों में सियासत नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, सुशील मोदी भी उनकी बेटियों की शादी में शामिल हुए हैं. लालू प्रसाद ने कहा कि मुझे सुशील मोदी के बेटे की शादी में जाने का न्योता मिला है और मैं इस शादी में वर-वधु को आशीर्वाद देने जाऊंगा.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button