Crime NewsGarhwaJharkhand

कलयुगी पुत्र ने लाठी से पीटकर मां की निर्मम हत्या की

पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की थी

Garhwa: गढ़वा में कलयुगी पुत्र ने अपनी ही मां की हत्या लाठी-डंडे से पीट-पीटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इससे पहले गला दबाकर मारने की कोशिश की गई थी. गला दबाने के बाद जब मां नहीं मरी तो डंडे से तब तक पिटाई करते रहा जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. मामला भंडरिया थाना के बढ़गढ़ ओपी क्षेत्र के परसवार गांव का है.

मृतका का नाम यशोदा देवी है. मां की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है. मृतक की पोती ने कहा है कि मेरे सामने दादी की हत्या लाठी से पीट-पीटकर की गई. बताया जाता है कि आरोपी युवक की मानसिक स्थिति पिछले तीन-चार दिनों से ठीक नहीं थी.

भंडरिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही बड़गढ़ ओपी प्रभारी कुंदन कुमार सिंह मौके पर पहुंच गए थे. तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी से जब इस बारे में पूछा गया तब उसने बताया कि उसे आशंका थी मां उसकी हत्या कर देगी. यह वजह है कि उसने मां की जान ले ली.

Related Articles

Back to top button