Fashion/Film/T.VNational

लोगों की नजरों में अहमियत और सम्मान पाकर अच्छा महसूस करती हूं : काजोल

Mumbai: एक्ट्रेस काजोल के फैन्स को बेसब्री से 7 सितम्बर का इंतजार है. क्योंकि लम्बे समय के बाद उनकी फिल्म ‘हेलीकॉप्टर इला’ रिलीज होने वाली है. जिसमें उन्होंने सिंगल मदर का किरदार निभाया है. 44 वर्षीय एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि वो इस इंडस्ट्री में एक खास छवि से बंधकर नहीं रहीं.

अभिनेत्री काजोल का मानना है कि कई प्रमुख व्यावसायिक फिल्मों का हिस्सा बनकर भी वह किसी खास छवि में बंधने से बचने में सफल रहीं हैं और इसी कारण दर्शकों के दिलों में वह अच्छा स्थान बना पायीं. काजोल ने कहा कि फिल्मी पृष्ठभूमि से होने के कारण उनसे अपेक्षाएं थीं लेकिन वह अपनी शर्तों पर फिल्में करने के बारे में डटी रहीं.

इसे भी पढ़ेंः बोकारो भवन निर्माण विभाग की स्थिति दयनीय, तीन अवर प्रमंडलों में मात्र एक सहायक अभियंता

मुझे वंशावली के अनुरूप आचरण करना था : काजोल

काजोल ने कहा, ‘‘जब मैं पहली बार फिल्म उद्योग में आयी तब मुझसे बहुत उम्मीदें थीं कि मैं कौन हूं, मैं किसकी रिश्तेदार हूं जैसे तनुजा की बेटी, नूतन की भांजी और शोभना समर्थ की नातिन हूं. मुझे इसी वंशावली के अनुरूप आचरण करना था. लेकिन मैंने इसे कभी गंभीरता से नहीं लिया. चाहे मैं इसमें सफल होती या नहीं, लेकिन मैंने सब अपने बलबूते किया.’’

भाषा से इंटरव्यू में काजोल ने कहा कि मैं वह सबकुछ कर सकती हूं जो मैं चाहती हूं. कोई भी मुझसे यह नहीं कहेगा कि हमने तुमसे यह उम्मीद नहीं की थी, क्योंकि मैंने इतनी सारी चीजें कर दी हैं जिसकी उम्मीद नहीं थी. अभिनेत्री ने कहा कि अपने करियर की ऊंचाई पर भी वह कभी भी नंबर गेम में नहीं पड़ीं या पैसों के पीछे नहीं भागीं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button