Ramgarh

रामगढ़ : जेएसएलपीएस द्वारा संचालित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों एवं आई एफ सी क्लस्टर की समीक्षात्मक बैठक संपन्न

रामगढ़ : उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल की अध्यक्षता में रामगढ़ समाहरणालय भवन के ब्लॉक–बी सभाकक्ष में सोमवार को जेएसएलपीएस रामगढ़ के अंतर्गत संचालित फार्मर प्रोड्यूसर कंपनियों एवं आई एफ सी क्लस्टर की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में पलाश के अंतर्गत संचालित 10-K एफ पी ओ परियोजना से जुड़ी विभिन्न कंपनियों की कार्य प्रगति, गतिविधियों एवं आगामी कार्य योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में शामिल जिले में कार्यान्वित चार एफपीओ, दुलमी महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, धानी महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, चितरपुर, कुंदरूकला महिला फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, रामगढ़ सदर, रजरप्पा किसान प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, के CEO, अकाउंट टेंट सहित BOD सदस्य, CLF OB सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया.

उप विकास आयुक्त ने IFC क्लस्टर के अंतर्गत प्राप्त राशि के उचित उपयोग, खाताबही संधारण, मूल्य संवर्धन तथा एफ पी ओ के माध्यम से किसानों की आमदनी में वृद्धि सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही सभी कंपनियों को व्यापार विस्तार हेतु प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया। अब तक 9 IFC मे से 6 IFC का भवन चिन्हित कर लिया गया है शेष 3 IFC मे आगामी एक सप्ताह में भवन चिन्हित कर स्थापना करते हुए इन IFC केंद्रों को योजनाकार संचालन करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उपस्थित IFC एंकर ने जमीनी स्तर पर किए गए कार्यों जैसे किसानों के मांग अनुरूप बीज की खरीद वितरण, सब्ज़ियों की उन्नत खेती, बकरी एवं मुर्गी पालन से संबंधित कार्यों को साझा किया। उप विकास आयुक्त द्वारा महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया l प्रखंड स्तर पर लेयर बर्ड यूनिट का शीघ्र संचालन सुनिश्चित किया जाए। गोला प्रखंड में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट एवं लाह की खेती हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। दुलमी एफ पी ओ द्वारा सरसों तेल एवं शकरकंद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने हेतु प्रस्ताव तैयार किया जाए। कुंदरूकला महिला एफ पी ओ, रामगढ़ सदर के कार्यालय स्थापना शीघ्र पूर्ण की जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपेक्षित मानकों के अनुरूप कार्य निष्पादन, पारदर्शिता, व्यवसायिक विस्तार तथा किसानों तक अधिकतम लाभ पहुँचाने हेतु एफ पी ओ को और सशक्त बनाने पर बल दिया। बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (JSLPS), जिला प्रबंधक, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, प्रखंड परियोजना पदाधिकारी, संकुल संगठन के पदाधिकारी, सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button