
Ranchi : भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि झामुमो की संघर्ष यात्रा उनकी अंतिम यात्रा होगी. सोरेन की संघर्ष यात्रा में लोग शामिल नहीं हो रहे हैं. उलिहातू से सोमवार को झामुमो के दूसरे चरण की यात्रा में केवल मिशनरी लोग ही शामिल हुए. शाहदेव ने कहा कि बाकायदा चर्च से झामुमो की सभा में शामिल होने के लिए ऐलान किया गया. शाहदेव ने आरोप लगाया कि सोरेन कथित रूप से धर्म परिवर्तन करने वाली शक्तियों का साथ ले रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : अयोध्या विवाद : SC में तीन मिनट में ही सुनवाई टली, अब जनवरी में होगी सुनवाई
लोगों से माफी मांगे हेमंत : भाजपा
बीजेपी ने झारखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और झामुमो के कार्यवाहक अध्यक्ष हेमन्त सोरेन से राज्य के लोगों से माफी मांगने की मांग की है. पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने सोमवार को कहा कि दूसरे इलाकों से झारखण्ड में आकर रह थे लोगों के खिलाफ सोरेन के द्वारा की गयी टिप्पणी के खिलाफ उन्हें माफी मांगनी चाहिए.
इसे भी पढ़ें : बिपिन रावत ने कहा, आतंकियों के स्नाइपर हमलों की पड़ताल जारी
शाहदेव ने कहा कि सोरेन अपने उस बयान के लिए माफी मांगे जिसमे उन्होंने कहा है कि झारखंड के स्थानीय मजदूरी करने को मजबूर हैं और बिहार और उत्तर प्रदेश से आये बाहरी लोग यहां के जमीन के मालिक हो गए हैं. बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासियों के खिलाफ की गयी टिप्पणी आपत्तिजनक और गैर संवैधानिक है. उन्होंने कहा कि हैरत की बात यह है संविधान की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी इस मामले में खामोश है.

लोगों से माफी मांगे हेमंत : भाजपा


