Dhanbad

धनबाद व गिरिडीह लोकसभा चुनाव पर झामुमो ने की समीक्षा बैठक

Dhanbad: धनबाद लोकसभा एवं गिरिडीह लोकसभा चुनाव परिणाम पर रविवार को झामुमो धनबाद जिला समिति द्वारा समीक्षा बैठक का आयोजन गोबिन्दपुर प्रखंड अन्तर्गत डाक-बंगला परिसर में किया गया. इस बैठक कि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लक्खी सोरेन ने की. वहीं संचालन जिला सचिव मन्नु आलम ने किया. उक्त बैठक में सभी विधानसभा के पंचायत स्तर पर मिले मतों की सम्पूर्ण समीक्षा की गई. अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष लक्खी सोरेन ने कहा कि पूरे जिले में झामुमो का प्रदर्शन अच्छा रहा है. टुण्डी विधानसभा में हमलोग विपक्ष से अधिक मत प्राप्त किए हैं. साथ ही सिन्दरी विधानसभा एवं निरसा विधानसभा में 2019 के मुकाबले इस बार अधिक मत प्राप्त हुए हैं. निश्चित तौर पर कुछ चूक हुई है. जिसे हम सभी को मिलकर सुधार करने कि आवश्यक्ता है.
अपने संबोधन जिला सचिव मन्नु आलम ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले हमारा वोट प्रतिशत दुगना बढ़ा है. हम सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत और ईमानदारी से काम किया और उसी का नतीजा है. सिन्दरी विधानसभा एवं निरसा विधानसभा में पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले दुगना वोट हासिल हुआ है. साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए एक रणनीति के साथ बूथ स्तर पर हमारी तैयारी ज्लद सुरू होगी एवं पुनः राज्य में महागठबंधन कि सरकार का गठन होगा.
मौके पर मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, धरनीधर मंडल, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, जिला सह सचिव एजाज अहमद, फुलचंद किस्कू, यूवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कुरैशी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर अंसारी, किसान मोर्चा महावीर महतो, बलियापूर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन, सचिव गोउर मंडल, निर्मल रजवार, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमूल अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रतिलाल टुडू, गोबिन्दपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्ला अंसारी, उपाध्यक्ष मोकिम अंसारी, सचिव पारस हांसदा, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, कुण्डी प्रखंड अध्यक्ष लोलिन बास्की, पूर्वी टुण्डी प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, निरसा प्रखंड अध्यक्ष लखीन्दर मराण्डी, कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष वासुदेव हांसदा, इश्वर मराण्डी, विकास दास, राजेन्द्र हेम्ब्रम,सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें: धनबाद पुलिस ने ट्रक लूटकांड मामले का किया खुलासा, तीन अपराधी गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button