
Ranchi : झामुमो केंद्रीय समिति के निर्देश पर रांची जिला समिति का विस्तार कर दिया गया है. कलाम आजाद, बीरू साहू, जनक नायक, रामानंद बेदिया व मुन्ना बड़ाईक को रांची जिला समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि, लालजय कुमार नाथ शाहदेव, आदिल इमाम, जुल्फीकार खान, जयवंत तिग्गा व प्रदीप भोक्ता को जिला संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. जबकि, आफताब आलम, विक्की यादव, सुकवा महतो, सुजीत उपाध्याय व विजय कुमार नायक को संयुक्त सचिव बनाया गया है. इस संबंध में पार्टी के जिला सचिव डॉ हेमलाल कुमार मेहता ‘ हेमू’ ने पत्र जारी कर दिया है.
समिति में अरविंदर सिंह देओल उर्फ बटर सिंह व मृत्युंजय सिंह को जिला प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गयी है. वहीं, वसीम राविया खान व राकेश वर्मा को जिला मीडिया सदस्य बनाया गया है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand Weather Today: झारखंड के इन जिलों में कुछ देर में होगी जोरों की बारिश, मौसम विभाग ने किया अलर्ट




