Ramgarh

रामगढ़ : ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने मंडल यातायात प्रबंधक को सौंपा पत्र

रामगढ़ : ईसीआरकेयू प्रतिनिधियों ने क्षेत्र में सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग को लेकर मंडल यातायात प्रबंधक बरकाकाना राजहंस सिंह को पत्र सौंपा। राजहंस सिंह ने इस महत्वपूर्ण मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और आश्वस्त किया कि शीघ्र ही आवश्यक स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहल कर्मचारियों व आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक बड़ा कदम साबित होगी। ईसीआरकेयू सदैव कर्मचारियों की सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मौके पर शाखा सचिव एमपी महतो, संयुक्त सचिव कोमल युवा कमेटी अमर कुमार सिंह, शाखा सचिव (यूथ कमेटी) अमर यादव, बिपिन कुमार समेत कई रेलकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button