
Durgapur : शहर के कोकोवेन थाना के पश्चिम रेलगेट के समीप रविवार की सुबह शाही (चूहा जैसा जंतु, जिसके शरीर पर कांटा रहता है) जंतु बरामद हुआ. स्थानीय लोगों ने उसे पकड़कर रखा. जिसकी जिसकी सूचना मिलने पर दुर्गापुर वन विभाग की टीम उसे लेकर देउल जंगल में ले गई. शाही जंतु बरामद होने से इलाके के पशु प्रेमियों में खुशी देखी जा रही है. पहले भी यह जंतु दुर्गापुर में बरामद हो चुका है.
इसे भी पढ़ेंः आप पर भी हो सकती है कार्रवाई, गलत तरीके से बनवाया है तो सरेंडर करें अपना राशन कार्ड
रेलगेट में घूम रहा था
सुबह के समय वह शाही जंतु रेलगेट इलाके में घूम रहा था. जिस पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी. सूचना मिलने पर पशु प्रेमी संगठन के सदस्य भी पहुंचे एवं उसे पकड़कर कोकोवेन थाना ले जाया गया. जहां उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई. बिपीन बाद्यकर, श्यामल रूइदास आदि ने कहा कि हमलोगों के इस इलाके में पहले कभी इस जंतु को नहीं देखा गया. इस कारण आरंभ में डर गए थे. वहीं कुछ लोगों ने पत्थर भी उस पर फेंका. लेकिन वह झाड़ी में छुप गया.
कांकसा के देउल जंगल में छोड़ दिया गया
वन विभाग के अनुसार शाही जंतु को कांकसा के देउल जंगल में छोड़ दिया गया. दुर्गापुर के मंडल वन अधिकारी मिलन कांति मंडल ने कहा कि शाही जंतु मिलने के बाद प्राणी चिकित्सक ने उसकी जांच की. जिसके बाद जंगल में छोड़ा गया. शहर के पशु प्रेमियों का कहना है कि तीन-चार दशक पहले दुर्गापुर में शाही जंतु देखने को मिलता था. लेकिन अब यह विलुप्त होता जा रहा है. इस जंतु के प्रति जानकारी नहीं रहने के कारण उसके शरीर पर कंटीले आकार को देखकर लोग डर भी जाते हैं.
इसे भी पढ़ेंः Corona Updates: 25 नये संक्रमितों की पुष्टि, झारखंड में हुए 2764 मामले
भोजन की तलाश में रात को निकलता है
यह जंतु रात के समय भोजन की तलाश में निकलता है. अगर कोई इस पर हमला करता है तो बचने के लिए वह खुद ही रक्षा करता है. इसके पहले वर्ष 2016 में श्यामपुर गांव में मिला था. यह जंतु हिमालय के दक्षिण इलाके में पाया जाता है. दक्षिणबंग का बांकुड़ा, पुरुलिया एवं दक्षिण चौबीस परगना में यह ज्यादा देखने को मिलता है. यह जंतु किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता. अगर ऐसा जंतु दिखाई देता है तो वन विभाग को सूचित करना चाहिए.
इसे भी पढ़ेंः राज्य की खनिज संपदा को बाहर ले जाने के लिए चलायी जा रहीं हैं मालवाहक ट्रेनें: डॉ इरफान




