
Ranchi: ट्रेडिशनल सीनियर नेशनल पुरुष फ्री स्टाइल एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2021 26-27 दिसंबर, 2021 को गोंडा, उत्तर प्रदेश में आयोजित होगी. इसके लिये झारखंड की टीम का गठन किया जाना है. झारखण्ड ट्रेडिशनल कुश्ती टीम के लिये खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 9 दिसंबर को सुबह 10 बजे से गढ़वा में होगा.
झारखण्ड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार के अनुसार गढ़वा में जिला कुश्ती संघ अखाड़ा, जेपीएस सेंट्रल स्कूल के निकट, अशोक विहार जोबरिया में आयोजित होगा. इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आने वाले पहलवान ही ट्रेडिशनल सीनियर नेशनल पुरुष फ्री स्टाइल एवं महिला कुश्ती प्रतियोगिता 2021 में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस संबंध में सभी जिलों के कुश्ती संघ को सूचना दे दी गयी है.
चयन ट्रायल में कौन होंगे शामिल
चयन ट्रायल में 20 साल एवं उससे ऊपर आयु वर्ग के झारखंड के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. 18 एवं 19 उम्र के खिलाड़ियों को भाग लेने के लिए (जिनकी जन्म तिथि 2002-2003 के बीच हो) खिलाड़ियों को मेडिकल सर्टिफिकेट,और parental सर्टिफिकेट लाना होगा. ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ पंचायत या नगर परिषद द्वारा निर्गत जन्म प्रमाणपत्र, आधार कार्ड का मूल और छाया प्रति तथा अपना पासपोर्ट साइज का फ़ोटो साथ में लाना होगा. अधिक जानकारी के लिए बबलू कुमार,रांची के फोन नंबर 7352141434 पर सम्पर्क कर सकते हैं.
खिलाड़ियों के लिये ये होगा भार वर्ग
पुरुष- 57kg, 65kg, 74kg, 86kg, 97kg, 125kg.
महिला- 50kg, 53kg, 57kg, 62kg, 68kg, 76kg.




