JharkhandJobsLead NewsRanchi

Jharkhand : ग्रामीण विकास विभाग ने मनरेगा के लिए निकाला विज्ञापन, 20 सितंबर तक करें आवेदन

Ranchi : ग्रामीण विकास विभाग ने राज्य मनरेगा कोषांग में नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है. यह नियुक्ति पूरी तरह संविदा पर आधारित होगी. इच्छुक और योग्यताधारी उम्मीदवार 20 सितंबर की शाम 6 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन ऑफ लाइन करना होगा. छह विभिन्न पदों में नौ रिक्तियां हैं.

इसे भी पढ़ें :नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर किया हमला, ITBP के दो अधिकारी शहीद

इन पदों के लिए मांगा गया है आवेदन

विशेष कार्य पदाधिकारी (अवर सचिव स्तर) के लिए तीन रिक्तियां हैं. इसमें अनारक्षित के लिए 01 और एसटी उम्मीदवार के लिए 02 पद हैं. कार्यपालक अभियंता का एक पद है. जो अनारक्षित श्रेणी के लिए है.

सहायक वन संरक्षक का भी एक पद है जो अनारक्षित श्रेणी के लिए है. सहायक के दो पद हैं. जिसमें नियुक्ति के लिए एससी-एसटी कैटेगरी से एक–एक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. दोनों श्रेणी के लिए क्रमश एक-एक पद है.

इसे भी पढ़ें :हजारीबाग : 25 लाख का इनामी नक्सली नेता गिरफ्तार, झारखंड व बिहार में 90 मामले दर्ज

कंप्यूटर प्रोग्रामर के लिए एक पद है. एसटी श्रेणी के लिए है. लेखापाल के एक पद पर नियुक्ति होनी है जो अनारक्षित श्रेणी के लिए है.

आवेदन की प्रक्रिया ऑफलाइन पूरी करनी है. आवेदन 20 सितंबर की शाम तक राज्य मनरेगा कोषांग, ग्रामीण विकास विभाग के कार्यालय में बाय रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट या हाथों हाथ जमा किया जा सकता है. कोई भी उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार किसी भी दो पद में एक साथ आवेदन कर सकता है.

इसे भी पढ़ें :शौहर ने फोन पर ही कह दिया तलाक, तलाक, तलाक…, बीवी ने दर्ज करा दिया मुकदमा

Related Articles

Back to top button