Crime NewsJharkhandRanchi

छत्तीसगढ़ में 22 जवानों के शहीद होने के बाद झारखंड पुलिस भी अलर्ट पर, छत्तीसगढ़ और उड़ीसा सीमा पर बढ़ी चौकसी  

Ranchi :   झारखंड के पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 22 जवानों के शहीद होने के बाद झारखंड पुलिस भी  अलर्ट हो गई है. छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 20 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं.

कई नक्सली मारे गए हैं. जिसके बाद से झारखंड पुलिस भी अलर्ट पर है. झारखंड के सीमावर्ती इलाके खास कर झारखंड उड़ीसा और झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर चौकसी बरती जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः Corona Update :  मध्यप्रदेश सरकार ने ऐहतियातन महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ सीमाओं को किया सील

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 20 से ज्यादा जवान शहीद हो गए हैं. और कई नक्सली मारे गए हैं. जिसके बाद से झारखंड पुलिस भी अलर्ट पर है.

वहीं नक्सलियों द्वारा 26 अप्रैल को भारत बंदी का ऐलान करने के बाद झारखण्ड पुलिस अलर्ट है.  झारखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पड़ोसी राज्यों से सटे जंगलों में पुलिस कांबिंग कर रही है. नक्सल इलाकों में मुखबिरों भी सतर्क कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः JEE मेन के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन, जल्द करें आवेदन

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बीते दिनों नक्सलियों ने बम बारूदी सुरंग में विस्फोट कर फोर्स से भरी एक बस को उड़ा दिया था. इस हमले में बस में सवार पांच जवान शहीद हो गए थे. वहीं करीब 14 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

हादसे के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों की तलाश में जुट गई थी. लेकिन शनिवार को बीजापुर में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच फिर टक्कर हुई.

इसे भी पढ़ेंः JHARKHAND NEWS:जामताड़ा के पूर्व विधायक विष्णु भैया का निधन

Related Articles

Back to top button