Bihar UpdatesELECTION SPECIALTOP SLIDER

चाणक्य एग्जिट पोल : ई बार बिहार में ‘तेजस्वी सरकार’ बा!

Patna : बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में सत्ता पर जीत का सेहरा तेजस्वी यादव के सिर बंधने जा रहा है. यह दावा है टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल का. बता दें कि शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण की वोटिंग खत्म हुई. अब सबको 10 नवंबर का इंतजार है, जब इस चुनाव में कौन जीता, कौन हारा, इसका फाइनल नतीजा सबके सामने आ जायेगा. हालांकि, इससे पहले ही शनिवार को सीएनएन न्यूज 18- टुडेज चाणक्य ने एग्जिट पोल जारी कर बिहार में इस बार तेजस्वी सरकार बनने के आसार दिखाये हैं. इस एग्जिट पोल के तहत राजद नेतृत्व वाले महागठबंधन को 180 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है.

एनडीए के खाते में 55 सीटें!

2015 में हुए विधानसभा चुनाव की तरह ही इस बार भी बिहार में मोदी फैक्टर काम नहीं कर सका. ऐसा टुडेज चाणक्य का एग्जिट पोल दर्शा रहा है. डबल इंजन की सरकार कहकर छाती चौड़ी करती रहनेवाली बीजेपी का एक इंजन बिहार में पटरी से उतरता दिख रहा है. इस एग्जिट पोल के तहत कुल 243 सीटों में से महज 55 सीटों पर ही नीतीश कुमार के जदयू नेतृत्व वाला एनडीए सिमटता नजर आ रहा है. वहीं, राजद के नेतृत्व में महागठबंधन क्लीन स्वीप करता नजर आ रहा है. इसे 180 सीटें मिलने की प्रबल संभावना जतायी गयी है. वहीं अन्य के खाते में आठ सीटें जाती दिख रही हैं. टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में एनडीए को 34 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है. वहीं, आरजेडी वाले महागठबंधन को 44 प्रतिशत वोट और अन्य के खाते में 22 प्रतिशत वोट जाने की संभावना है.

टाइम नाउ-सीवोटर 120, रिपब्लिक 138 सीटें दे रहा महागठबंधन को

उधर, टाइम्स नाउ-सी वोटर का सर्वे दावा कर रहा है कि एनडीए को 116 सीटें मिलने जा रही हैं और महागठबंधन के खाते में 120 सीटें जाती दिख रही हैं. अन्य को सात सीटें मिलने के आसार हैं. वहीं, रिपब्लिक और जन की बात के पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलता दिख रहा है. इसमें एनडीए को 91 से 117 सीटें और महागठबंधन को 118-138 सीटें मिलने के आसार हैं. अन्य की झोली में 7 से 14 सीटें जाती दिख रही हैं.

इनके सर्वे पर भी डालें नजर

  • ABP NEWS
एनडीए104-128
महागठबंधन108-131
अन्य5-11
  • INDIA TV
एनडीए116
महागठबंधन120
अन्य7
  • ZEE हिंदुस्तान
एनडीए125-135
महागठबंधन105-115

 TV 9 भारत वर्ष

एनडीए110-120
महागठबंधन115-125
अन्य13-18

अंतिम चरण में 50.96 प्रतिशत हुई वोटिंग

बता दें कि शनिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे और आखिरी चरण में कुल 78 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे तक 50.96 प्रतिशत वोटिंग हुई.

2015 में भी महागठबंधन को जिताया था जनता ने, बाद में बीजेपी से सटकर एनडीए सरकार बना दी थी नीतीश ने

गौरतलब है कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार की जदयू ने राजद के साथ महागठबंधन में शामिल होकर चुनाव लड़ा था. उस वक्त राजद को सबसे ज्यादा 80 सीटों पर जीत मिली थी. दूसरे नंबर पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू थी, जिसके खाते में 71 सीटें गयी थीं. उधर, बीजेपी को 54, कांग्रेस को 27, एलजेपी को दो, आरएलएसपी को दो, हम को एक और अन्य की झोली में सात सीटें आयी थीं. हालांकि, बाद में नीतीश कुमार राजद से अलग होकर बीजेपी के साथ हो लिये और बिहार में एनडीए की सरकार बन गयी थी.

Related Articles

Back to top button