
Giridih : 100 साल पुराने शिव-पार्वती सार्वजनिक मंदिर के प्लॉट में मॉल और दुकान निर्माण को लेकर जमीन सत्यनारायण बरनवा और बबलू बरनवाल ने पार्वती मंदिर का हिस्सा तोड़ दिया.मामला गिरिडीह के सदर प्रखंड के सिहोडीह स्थित आम बगान के पास का है. सोमवार को सत्यनारायण बरनवा और बबलू बरनवाल द्वारा पार्वती मंदिर का गुंबद और मंदिर जेसीबी से टूटने की जानकारी के बाद इलाके के लोगों का गुस्सा भड़क उठा. काफी संख्या में स्थानीय लोग वहां पहुंचे और जहां कुछ युवकों ने बबलू बरनवाल की पिटाई भी कर दी.
घटना का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों का कहना था कि मंदिर भले ही सत्यनारायण बरनवा और बबलू बरनवाल के पूर्वजों के प्लॉट पर है, लेकिन मंदिर को किसी भी हाल में तोड़ा नहीं जा सकता है.
इसे भी पढ़ें :बैंक्वेट हॉल मामले में अब 4 अगस्त को होगी सुनवाई, तब तक नहीं होगा संचालन
इधर स्थानीय लोगों के आक्रोश को देख स्थानीय वार्ड पार्षद अशोक राम के हस्तक्षेप के बाद मामले को शांत किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उक्त स्थान पर मौजूद रहे.
प्लॉट के मालिकों के साथ स्थानीय लोगों की कमेटी बनाकर पार्वती मंदिर के नए सिरे से निर्माण कर मूर्ति स्थापित करने का निर्णय लिया गया. कमेटी द्वारा तैयार किये गये सुलहनामा में कई और फैसले किये गये.
इसे भी पढ़ें :फरहान अख्तर ने फिल्म ‘तूफान’ के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो का कोलाज किया शेयर
जानकारी के अनुसार सिहोडीह आम बगान के समीप सालों पुराना शिव-पार्वती मंदिर स्थापित है. जहां काफी संख्या में स्थानीय लोगों हर रोज पूजा-अर्चना करते हैं. इस मंदिर की देखभाल की जिम्मेवारी के लिए मंदिर में एक व्यक्ति को भी परिवार के साथ बसाया गया था.
बताया जा रहा है कि मंदिर प्लॉट के बगल में सत्यनारायण बरनवा और बबलू बरनवाल का एक और प्लॉट है. जिसमें नए दुकानों का निर्माण कार्य चल रहा है. लिहाजा, दोनों ने निर्माणाधीन दुकानों को मंदिर से जोड़ने के लिए ही पार्वती मंदिर का पूरा हिस्सा ही जमीदोंज कर दिया.
इसे भी पढ़ें :Jharkhand : घरेलू विवाद के बाद तीन बच्चों के साथ खदान में कूदी महिला, महिला और एक बच्चे का शव बरामद




