JharkhandMain SliderRanchi

महागठबंधन लठबंधन में तबदील हो जायेगा : संबित पात्रा

Ranchi : 2019 की चुनावी तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा रविवार को रांची दौरे पर थे. इस दौरान भाजपा कार्यालय में उन्होंने पत्रकारों से बात चीत की. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने महागठबंधन पर पूरी तरह से निशाना साधते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में महागठबंधन लठबंधन में तबदील हो जायेगा, साथ ही केंद्र और राज्य की महागठबंधन बेलगाड़ी पर चल रही है. बेल गाड़ी का मतलब साफ करते हुए कहा कि गठबंधन के कई बड़े नेता जमानत पर हैं और उन्हीं के भरोसे विपक्ष है. कांग्रेस के चीफ सोनिया और राहुल गांधी 50 हजार करोड़ केस के एवज में 50 हजार के मुकचले पर बेल में हैं. इसके अलावा वे केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को गिनाते रहे. मौके पर दिनदयाल वर्णवाल, जेबी तुबिद, प्रवीण प्रभाकर, प्रतुल शाहदेव मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- यशवंत सिन्हा का ट्वीट- पहले मैं लायक बेटे का नालायक बाप था, अब रोल बदल गया है

तथाकथित गठबंधन से देश को पीछे धकेल रहा विपक्ष

संबित पात्रा ने कहा कि मोदी को रोकने के लिए जो गठबंधन तैयार हुआ है वो देश को पीछे धकेल दे रहा है. ये जो गठबंधन है वो अवसरवादिता की अलायंस है. 2019 चुनाव में इसका अस्तित्व खतरे में आ जायेगा. अखिलेश यादव क्‍या मायावती के लिए सीट छोड़ेंगे,  जब वो टाइल्स नहीं छोड़ रहे हैं. विपक्ष के पास कोई चेहरा नहीं है जिसे विपक्ष प्रोजेक्ट कर पाये. ममता बनर्जी, चंद्रबाबू, नवीन पटनायक जैसे नेता राहुल को कभी अपने नेता नहीं मान पायेंगे.

इसे भी पढ़ें- खूंटी : ग्रामीणों को ईसाई धर्म छोड़ने की मिल रही धमकी, डीसी-एसपी से सुरक्षा की लगायी गुहार

राजद मुख्यालय जेल में शिफ्ट हो गया है

संबित पात्रा ने राजद को टारगेट करते हुए कहा कि राजद मुख्यालय जेल में शिफ्ट हो गया है. लालू यादव की राजनीति अब समाप्त हो चुकी है. वो कैसे कहते हैं कि वो गरीबी के नेता हैं जबकि 18 वर्ष पूरा करते ही उनके साहबजादों के नाम पर करोड़ों की संपति हो गयी थी. लालू यादव अब अपने बच्चों के लिए पालिटिकल स्पेस तैयार करने के मकसद से ही राजनीति कर रहे हैं. लालू यादव के दोनों पुत्र सार्वजनिक तौर पर प्रोपर्टी के लिए लड़ाई सामने आ रही है.

इसे भी पढ़ें- बीजेपी सांसदों ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से कहा : झारखंड में नहीं मिलती 10 घंटे भी बिजली, केंद्रीय मंत्री ने कहा- CM से करूंगा बात

झारखंड को विकास से दूर कर भ्रष्टाचार का विकास करेगी झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन गरीबों का पैसा अपने तक पहुंचा रहे हैं. सीएनटी एसपीटी के नाम पर गरीबों को बरगला रहे हैं. आदिवासी नेताओं को यूज कर रहा है विपक्ष. मधु किसी और ने खाया और कोड़ा खाने के लिए आदिवासी को छोड़ दिया. साथ ही कांग्रेंस के नेता पी चिदंबरम के बारे में कहा कि उन्हें इंस्टालमेंट में रिलिफ मिल रहा है, उनका करियर जल्द ही खत्म हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें- बेबुनियाद नहीं बच्चा चोरी का डर, साल 2016 में देशभर से 55,000 बच्चे हुए अगवा

भाजपा  ने किसानों के डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य का वादा पूरा किया

राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भाजपा की उपलब्ध्यिों को गिनाते हुए कहा कि भाजपा ने किसानों से किया हुआ वादा पूरा किया है. किसानों को डेढ़ गुणा समर्थन मूल्य बढ़ाने के अपने वादे को पूरा किया है. साथ ही कहा कि विकास के माडल में अब झारखंड गुजरात के बाद दूसरे नंबर पर है,साथ ही कहा कि मोदी के सरकार के दौरान प्रति मिनट 44 भारतीय गरीबी रेखा से उपर आ रहे हैं.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button