
Ramgarh : झारखंड का एक मात्र प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां छिन्नमस्तिके का दर्शन करने बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सीटी रवि रजरप्पा पहुंचे. कोरोना संक्रमण की वजह से मंदिर खोलने की इजाजत नहीं थी. जिस कारण उन्होंने मंदिर के बाहर से ही मां छिन्नमस्तिके की पूजा अर्चना करते माथा टेका.
इसे भी पढ़ेःआज भारत की पहचान स्कीम इंडिया से है, स्कैम इंडिया से नहीं: सीटी रवि
मौके पर उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती पर विशेष चर्चा की. मौके पर मांडू के विधायक जेपी पटेल, प्रदेश महामंत्री प्रदीप वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अमरेंद्र गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी, पूर्व महामंत्री रंजीत पांडे, मंडल अध्यक्ष गणेश स्वर्णकार, रंजन सिंह उर्फ छोटन, रमेश वर्मा, योगेश महतो, अरुण वर्मा, बबलू साहू, वासुदेव प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेःवैक्सीन की कमी पर झामुमो ने केंद्र पर बोला हमला- एक हफ्ते के अंदर ही पूरा देश वैक्सीनविहीन हो गया




