
Mumbai : लॉकडाउन-3 की मियाद रविवार को खत्म हो रही है. इसके साथ ही व्यापारी वर्ग से लेकर आम जनता की नजर सरकार के फैसले पर टिकी है. कि आखिर कब तक सबकुछ सामान्य हो पायेगा. क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कोई गाइडलाइन जारी नहीं किया गया है. इसी बीच महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने कोरोना संकट को देखते हुए राज्य में 31 मई तक लॉकडाउन को बढ़ा दिय़ा है. महाराष्ट्र के राहत और पुनर्वास विभाग की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है.
हालांकि केंद्र सरकार की ओर से लॉकडाउन-4 को लेकर नियमों का ऐलान किया जायेगा. इसके तहत किसे राहत मिलेगी और किसे नहीं इसपर केंद्र की ओर से गाइडलाइन जारी किया जाना है.
इसे भी पढ़ें – ऑनलाइन शिक्षा पर केंद्र का जोर: PM ई विद्या वाहिनी प्रोग्राम शुरू होगी, 12 चैनल से होगी पढ़ाई
पंजाब ने पहले बढ़ाया लॉकडाउन
इससे पहले पंजाब सरकार की ओर से पहले ही 31 मई तक के लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया जा चुका है. शनिवार को लॉकडाउन को बढ़ाने का ऐलान सीएम कैप्टन अमरिंद सिंह ने किया था. लेकिन इसके साथ ही सीएम ने ये जरूर कहा था कि 18 मई को छोटे दुकानदारों के अलावा अन्य बिजनेसमैन की अधिक से अधिक दुकानें खोल दी जायेंगी. इसके अलावा सीएम ने ये भी कहा था कि पंजाब में 18 मई के बाद कर्फ्यू नहीं सिर्फ लॉकडाउन ही रहेगा.
महाराष्ट्र में अबतक संख्या 30706 हुई
यहां बता दें कि देश में महाराष्ट्र कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला जिला है. राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. महाराष्ट्र में लगभग हर दिन 1500 नये मामले सामने आ रहे हैं. यहां संक्रमितों की संख्या 30706 हो गयी है. जबकि मृतकों की संख्या 1135 पहुंच चुकी है. लेकिन 7088 मरीज अबतक ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.
इसे भी पढ़ें – आत्मनिर्भर भारत पैकेज की आखिरी किश्त : मनरेगा बजट 40 हजार करोड़ बढ़ा, ऑनलाइन शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी जोर




