
Simdega : हॉकी इंडिया द्वारा बेंगलौर में आयोजित थर्ड 5 ए साइड हॉकी इंडिया सीनियर नेशनल चैम्पियनशिप 2018 में झारखंड महिला हॉकी टीम हॉकी हरियाणा को पेनाल्टी शूटआउट में 6-5 से पराजित कर पहली बार विजेता बनी. मैदानी खेल में दोनों ही टीम 4-4 गोल की बराबरी पर थी. पेनाल्टी शूटआउट में हरियाणा को 2 गोल रोककर झारखंड ने इतिहास रचा.
झारखंड टीम-सोनल मिंज, बिरजनी एक्का, अलका डुंगडुंग, पिंकी एक्का, सीमा कुमारी, सिमता मिंज, रीमा बखला, वेतन डुंगडुंग, प्रमिला सोरेंग, कोच-बिगन सोय, मैनेजर-अलका डुंगडुंग है. टीम की विजयी होने पर हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष असुंता लकड़ा, शशिकांत प्रसाद, रजनीस कुमार, मनोज कोनबेगी, उपेंद्र सिंह, माइकल लाल, धर्मेंद्र सिंह, असुंता लकड़ा, कमलेश्वर मांझी, ओपी अग्रवाल, रामकैलाश राम, सुनील तिर्की, प्रतिमा बरवा, बीना केरकेट्टा, सोहन बड़ाईक, बसंत बा ने बधाई दी.




