ChaibasaJharkhand

Chaibasa : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

Jamshedpur : मोदी सरकार के द्वारा मजदूर विरोधी श्रम कानून लागू करने, बैंकों के जबरन निजीकरण करने और देश की सरकारी संपत्ति‍, तांबा, कोयला, तेल, रेल, दूरसंचार, डाक, एयरपोर्ट, बीमा को जबरन निजी हाथों में गिरवी रखे जाने के विरोध में एवं मजदूर संगठनों के द्वारा 28-29 मार्च को आहूत देश व्यापी हड़ताल के समर्थन में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला सचिव माधव चन्द्र कुंकल के नेतृत्व में सरायकेला के बिरसा चौक एवं चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक पर नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया.

मौके पर माधव चन्द्र कुंकल ने कहा कि भाजपा सरकार ने मेहनतकश लोगों के हितों के खिलाफ नीतियों को जोर-शोर से लागू करना शुरू कर दिया है, ताकि बड़े पूंजीपति अडानी-अम्बानी को फायदा पहुंचाया जा सके. कर्मचारी भविष्य निधि जमा पर ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया गया है. साथ ही पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी आदि के दाम में में अचानक वृद्धि की गयी है. सार्वजनिक उपक्रमों की जमीन को बाजार पर चढ़ाने मौद्रीकरण योजना को लेकर कदम उठाये जा रहे हैं. मौके पर शत्रुघन कुंकल, हीरालाल हेम्ब्रम, सुशील पूर्ति, महानायक सुंडी, रामसिंह तियु, सिदियू मुंडरी, दुर्गा पडेया, कृपा नारायण बानरा आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-

Related Articles

Back to top button