Uncategorized

आखिरी चरण के मतदान से पूर्व टूटे शेयर बाजार, सेंसेक्स 49 अंक नीचे

मुंबई: उत्तर प्रदेश और मणिपुर में बुधवार को विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण का मतदान होना है। आखिरी चरण के मतदान से ठीक पहले मंगलवार को देश के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा। एक दिन पहले सोमवार को दो वर्ष के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 48.63 अंकों की गिरावट के साथ 28,999.56 पर और निफ्टी 16.55 अंकों की गिरावट के साथ 8,946.90 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 43.97 अंकों की बढ़त के साथ 29092.16 पर खुला और 48.63 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 28,999.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 29098.17 के ऊपरी और 28957.68 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से सिर्फ नौ शेयरों में तेजी देखी गई। अडानी पोर्ट्स (1.97 फीसदी), ओएनजीसी (1.26 फीसदी), टाटा कंसल्टेंसी (1.22 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.42 फीसदी) और विप्रो (0.40) तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे।

इसके अलावा टाटा स्टील (2.22 फीसदी), इनफोसिस (1.37 फीसदी), ल्यूपिन (1.36 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.28 फीसदी) और मारुति (0.85 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 14.3 अंकों की बढ़त के साथ 8,977.75 पर खुला और 16.55 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 8,946.90 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,977.85 के ऊपरी और 8,932.80 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से 11 सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई। धातु (1.79 फीसदी), आधारभूत सामग्री (0.75 फीसदी), वाहन (0.50 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.47 फीसदी) और दूरसंचार (0.47 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई।

वहीं तेल एवं गैस (0.41 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.37 फीसदी), बिजली (0.28 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.18 फीसदी) और ऊर्जा (0.15 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी देखी गई।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि मामूली तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 18.57 अंक बढ़कर 13503.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 4.45 अंक की बढ़त के साथ 13675.18 पर बंद हुआ।

बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। बीएसई के कुल 1,156 शेयरों में तेजी रही और 1,687 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 166 शेयरों के भाव अपरिवर्तित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button