
Kali Das Pandey : उपेन्द्र फिल्म्स् क्रियेसन्स के बैनर तले बनने वाली भोजपुरी फिल्म-‘जिनगी एगो जंग’ का संगीतमय मुहूर्त पिछले दिनों अंधेरी (मुम्बई) में संगीतकार अमन श्लोक के संगीत निर्देशन में गायक मोहन राठौर के स्वर में एक गाने की रिकॉर्डिंग के साथ सम्पन्न हुआ. इस फिल्म में कुल आठ गीत हैं,
इसे भी पढ़ें: महाभारत इन लाहौर’ मेरे कैरियर का टर्निंग पॉइंट साबित होगा : रोहित कुमार
मई में बिहार और झारखण्ड में की जायेगी फिल्म की शूटिंग
फिल्म निर्माता उपेन्द्र गिरी की इस फिल्म के गीतकार प्यारे लाल यादव,संतोष पूरी,शेखर मधुर और अरविन्द तिवारी ,लेखक जितेंद्र सुमन,कला निर्देशक मुकेश सिन्हा हैं. भोजपुरी फिल्मों के चर्चित निर्देशक संजय कुमार सिन्हा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में भोजपुरी स्टार राकेश मिश्रा और भोजपुरी क्वीन गुंजन पंत की मुख्य भूमिका है. इस फिल्म के लिए अन्य कलाकारों का चयन जारी है. बकौल निर्देशक संजय कुमार सिन्हा भोजपुरी फिल्म-‘जिनगी एगो जंग’ दो सगे भाइयों के जीवन संघर्ष की कहानी है जिसे सिने दर्शकों के टेस्ट को ध्यान में रखते हुए एक्शन युक्त इमोशनल फैमिली ड्रामा के रूप में पेश किया जायेगा. इस फिल्म की शूटिंग मई माह में बिहार और झारखण्ड में की जायेगी.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




